फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली युवती का कत्ल, दोस्त पर शक

Thu, 15 May 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर के बलटाना स्थित रविंद्रा एन्क्लेव फेज-1 में एक युवती की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। मृतका पॉवरकॉम के रिटायर जेई की पुत्री थी। उसके माता-पिता पांच दिन पहले गढ़वाल गए हैं।
विज्ञापन


आजकल वह घर में अकेली थी। पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

बलटाना चौकी के इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि देर शाम रविंद्रा एन्क्लेव फेज-1 के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि कालोनी के मकान नंबर 130 से तेज बदबू आ रही है।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर देखा, तो बैडरूम में 32 वर्षीय सीमा पुत्री विक्रम सिंह का शव नीचे पड़ा था। जांच में पता चला कि मृतका के माता-पिता पांच दिन से गड़वाल गए हुए हैं। घर में सीमा अकेली रह रही थी।
विज्ञापन


जीरकपुर थाना प्रभारी रविंदरपाल सिंह ने बताया कि प्राथामिक जांच में यह बात समाने आई है कि 11 मई को युवती के घर में उसका दोस्त आया था। पुलिस को शक है कि इसी दोस्त ने सीमा की हत्या की है। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि मृतका का यह दोस्त उसके घर में आता-जाता था।

पुलिस के अनुसार युवती की हत्या पानी में डूबो कर की गई है। हत्या के बाद शव को जलाने की भी कोशिश की गई है। शव का कुछ हिस्सा जला हुआ था। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है।

मृतका का दोस्त उसकी उम्र से करीब पांच वर्ष छोटा है। वह ढाई वर्ष से युवती के संपर्क में था। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें