अमृतसर के सीमांत गांव रणगढ़ में एक युवक ने पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो वे उसे क्लीनिक पर लेकर चले गए। वहां से उसे निजी अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल के में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक गांव रणगढ़ निवासी तजिंदर सिंह (30) है। परिवार ने पुलिस को बताया कि तजिंदर की शादी गांव छिड्डन निवासी युवती से हुई थी। पत्नी उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। वह मायके जाने के बहाने ढूंढती रहती थी।
मृतक के भाई करमजीत सिंह और सुखवंत सिंह ने पुलिस को यह भी बताया कि लड़की के उसके मायके में किसी से युवक के साथ कथित संबंधों की भी जानकारी मिली है। कई बार तजिंदर अपनी पत्नी को समझा कर घर लाया था लेकिन वह हर बार उससे झगड़ा करती थी। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।