फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पत्नी से तंग युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Tue, 14 Feb 2023 08:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मृतक के भाई करमजीत सिंह और सुखवंत सिंह ने पुलिस को यह भी बताया कि लड़की के उसके मायके में किसी से युवक के साथ कथित संबंधों की भी जानकारी मिली है। कई बार तजिंदर अपनी पत्नी को समझा कर घर लाया था लेकिन वह हर बार उससे झगड़ा करती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के सीमांत गांव रणगढ़ में एक युवक ने पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो वे उसे क्लीनिक पर लेकर चले गए। वहां से उसे निजी अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन


अस्पताल के में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक गांव रणगढ़ निवासी तजिंदर सिंह (30) है। परिवार ने पुलिस को बताया कि तजिंदर की शादी गांव छिड्डन निवासी युवती से हुई थी। पत्नी उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। वह मायके जाने के बहाने ढूंढती रहती थी।

मृतक के भाई करमजीत सिंह और सुखवंत सिंह ने पुलिस को यह भी बताया कि लड़की के उसके मायके में किसी से युवक के साथ कथित संबंधों की भी जानकारी मिली है। कई बार तजिंदर अपनी पत्नी को समझा कर घर लाया था लेकिन वह हर बार उससे झगड़ा करती थी। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें