फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन से तीस लाख ठगने वाले को दबोचा

Mon, 10 Mar 2014 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चार एकड़ जमीन दिलाने के नाम पर बिजनेसमैन से तीस लाख रुपये ठगी करने वाले खरड़ के प्रापर्टी डीलर अरुण कपिल को पीयू से अािर्थक अपराध शाखा पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन


प्रापर्टी डीलर को आर्थिक अपराध शाखा में तैनात एसआई राकेश ने पकड़ा है। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने दस फरवरी को प्रॉपर्टी डीलर अरुण कपिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया  था।

सेक्टर-16 निवासी बिजनेसमैन विपिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने जमीन खरीदने के लिए खरड़ के प्रॉपर्टी डीलर अरुण कपिल से संपर्क किया था।
विज्ञापन


उसने उन्हें खिजराबाद के पास चार एकड़ जमीन दिखाई थी। उन्हें जमीन प्रसंद आ गई और जमीन का सौदा दो करोड़ रुपये में हो गया। उन्होंने अरुण कपिल को तीस लाख रुपये बतौर बयाना दिए थे।

दो महीने बाद जब वह रजिस्ट्रारी करवाने के लिए अरुण से संपर्क किया तो जमीन के रेट बढ़ने की बात कहने लगा। अरुण कपिल ने उन्हें दो चेक वापस दिए, लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद प्रापर्टी डीलर कपिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें