फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के ट्रैक्टर के नीचे आया ढाई साल का मासूम, मौत

Fri, 29 Apr 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
पंजाब के मानसा में दर्दनाक हादसे में मानसा में ढ़ाई साल के मासूम की मौत पिता के ट्रैक्टर के नीचे आने से हो गई। जिले के गांव खिल्लण में वीरवार को एक परिवार पर उस समय कहर टूट पड़ा जब एक मासूम बच्चा पिता की ओर से चलाए जा रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गया।
विज्ञापन


दसे में गंभीर रूप से जख्मी ढाई साल के बच्चे को सिविल अस्पताल मानसा में इलाज के लिए लाया गया। वहां से उसे पटियाला रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरा इलाका शोक में डूब गया है।

गांव खिल्लण के मोहकम सिंह के परिवार ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वीरवार की सुबह उनके लिए इतनी काली गुजरेगी। सुबह नाश्ता करने के बाद किसान मोहकम सिंह अपने खेत में जाने के लिए ट्रैक्टर पर सवार हुआ। जब उसने अपने घर के दरवाजे से ट्रैक्टर बाहर निकालना चाहा तो अचानक उसका करीब ढाई साल इकलौता बेटा जोधा सिंह ट्रैक्टर के आगे आ गया।
विज्ञापन


हालांकि अचानक से हुए इस हादसे के चलते मोहकम सिंह ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बच्चा बुरी तरह से कुचल गया था। घटना के बाद एकत्रित आसपास के लोगों ने नम आंखों से बताया कि मोहकम सिंह के परिवार में लंबे समय के इकलौते बच्चे ने जन्म लिया था। घटना को लेकर गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें