फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में यमुना में नहाने गए 3 स्टूडेंट्स डूबे

Sat, 11 Apr 2015 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां यमुनानगर में यमुना नदी में नहाने गए 3 स्टूडेंट्स डूब गए। तलाशी अभियान चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आज सवेरे साढ़े 11 बजे 5 स्टूडेंट्स यमुना नदी में नहाने के लिए गए।
विज्ञापन


उनमें से 3 स्टूडेंट्स नदी के भंवर में फंस गए और डूब गए। दोस्तों को डूबते देख बाकी के दो स्टूडेंट्स ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। पुलिस को भी सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया। डूबने वालों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। यमुनानगर एसपी डॉ. अरूण कुमार और डीसी एचएस फुलिया भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पांचों स्टूडेंट्स दोस्त थे। एक गुरुनानक खालसा कॉलेज का स्टूडेंट था, बाकी 4 एमएन कॉलेज में पढ़ते थे। पांचों बीकॉम फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें