शिकायतकर्ता ने बताया कि मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बोलेरो से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना में दिशांत शर्मा, सोमनाथ निवासी जिला पटियाला, रवि निवासी करनाल की मौत हो गई। अमित कुमार और उसके लड़के राघव की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके अलावा पंचकूला सेक्टर 6 के अस्पताल में घायल उपचाराधीन हैं।
200 मीटर लुढ़कती रही बोलेरो
गांव नानकपुर निवासी लोगों ने बताया कि जब ट्रक और बोलेरो की टक्कर हुई तो जोर की आवाज आई। कुछ देर में रोड से गुजरने वाले राहगीर और गांव निवासी इकट्ठा हो गए। मौके पर लोगों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बोलेरो गाड़ी करीब 200 मीटर तक लुड़कती हुई सड़क के बीच में पलट गई।
इस दौरान बोलेरो सवार गाड़ी में ही फंस गए और लोगों और पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला। लोगों के अनुसार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था जिसे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बोलेरो गाड़ी में बच्चों, महिलाओं समेत कुल 12 लोग सवार थे। घटना में सोमनाथ (21), दिशांत शर्मा (21) और रवि (18) की मौत हो गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। -ब्रिज पाल, चौकी इंचार्ज, मढ़ावाला