फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती के 3 माह का भ्रूण बाथरूम में गिरा

Thu, 02 Apr 2015 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के यमुनानगर जिले में गर्भवती महिला के 3 माह का भ्रूण सिविल अस्पताल के बाथरूम में गिर गया। घटना के बाद महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर ठीक से इलाज न करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सिविल अस्पताल पुलिस चौकी से पहुंचे पुलिस ने समझाबुझा कर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन


हरियाणा के मुस्तफाबाद की 3 माह की गर्भवती महिला अपने परिजनों के साथ बीती रात इलाज के लिए यमुनानगर सिविल अस्पताल पहुंची थी।

वीरवार सुबह जब वो नित्यक्रम के लिए बाथरूम गई तो 3 माह का भ्रूण गिर गया। घटना का पता चलने पर महिला के साथ आए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने ठीक से इलाज नहीं किया। हंगामा होते देखकर मौके पहुंची सिविल अस्पताल चौकी से पहुंची पुलिस ने काफी समझा बुझा कर परिजनों को शांत करवाया। हालांकि किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें