फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और बाइक में भिड़ंत, 3 भाईयों की मौत

Fri, 05 Dec 2014 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमेंट से लदे तेज रफ्तार ट्रक व बाइक की भिड़ंत में मोटर साइकिल सवार 3 चचेरे भाईयों की मौत हो गई। घटना पंजाब के मोगा में गांव इंदगढ़ के नजदीक वीरवार की रात तकरीबन दस बजे घटी।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना में मारे गए तीनों मृतक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।  एक मृतक के पिता की दो साल पहले मौत हो गई थीं । थाना धर्मकोट पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के समय मटवानी निवासी तीनों युवक गांव इंदगढ़ में स्थित धार्मिक स्थान पर मत्था टेकने बाद लौट रहे थे। घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के उपरांत आसपास के घरों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए और घटना की सूचना थाना धर्मकोट पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन


थाना धर्मकोट के सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह व हवलदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव मटवानी निवासी 17 वर्षीय राजदीप सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह अपने चचेरे भाई 12 वर्षीय गुरविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह और राजवीर सिंह पुत्र जगतार सिंह के साथ वीरवार को अपने गांव से बाइक पर धर्मकोट के नजदीक गांव इंदगढ़ में स्थित धार्मिक स्थान पर मत्था टेकने के लिए गए थे।

लौटते समय इंदगढ़ से कुछ दूरी पर पहुंचे थे, तभी मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में राजदीप सिंह व गुरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजवीर सिंह ने सिविल अस्पताल में पहुंचने के कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। मृतक गुरविंदर सिंह के पिता अवतार सिंह की लिखित शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया। तीनों मृतक अपने-अपने माता-पिता के एकमात्र बेटे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें