फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने प्रधान की पुत्री को अगवा किया

Fri, 05 Dec 2014 07:48 PM IST
nighashan
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। स्कूल जा रही ग्राम प्रधान की पुत्री का अपहरण दो बाइक सवार युवकों ने कर लिया। प्रधान ने पुत्री का अपहरण करने की शिकायत पुलिस से की है। एसओ आरके यादव ने जांच के बाद रिपोर्ट लिखने की बात कही है। एक ग्राम पंचायत के प्रधान की 15 वर्षीय पुत्री एक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। बीते बुधवार की सुबह करीब 10 बजे वह कक्षा दस की परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रही थी। पहले से घात लगाए बैठे एक बाइक पर दो सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के बाद पता चला कि लखाही गांव के दो युवकों ने उसको अगवा कर लिया है। युवकों के परिवार वालों ने दो रोज में छात्रा को लाने की बात कही। दो दिन बीत जाने के बाद भी जब वह उनकी पुत्री को वापस नहीं लाए तो उन्होंने थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें