फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः एक ही जगह पर 3 हादसे, 70 घायल

Wed, 02 Jul 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खू थाना अर्तगत आते गांव शिया पहाड़ी और बहक पठानियां के बीच मंगलवार देर रात एक के बाद एक करके दो बसों सहित तीन वाहन पलट गए।
विज्ञापन


इस हादसे में बसों में सवार करीब 70 यात्री घायल हो गए। जिनमें से 1 वृद्ध की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को आसपास के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना मक्खू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार फाजिल्का के अरनीवाला मंडी से एक बस श्रद्धालुओं को लेकर डेरा ब्यास जा रही थी कि शिया पहाड़ी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार श्रद्धालुओं को बाहर निकाला जा रहा था कि अचानक बठिंडा से अमृतसर की ओर जा रही एक दूसरी बस भी उसी जगह पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस ऐसे पलटी कि चारों टायर ऊपर हो गए। एक ही स्थान पर दो बसें लगातार पलटने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


आसपास के गांवों के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य में सहयोग किया। लेकिन वाहन पलटने का सिलसिला अभी थमा नहीं और देखते ही देखते एक छोटा हाथी तेज गति से आया और दो बसों को सड़क पर पलटा हुआ देखकर वह भी अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


इस तरह एक ही जगह पर तीन वाहनों के पलटने से 70 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि यह दुर्घटनागस्त क्षेत्र है। इससे सावधान करने के लिए प्रशासन ने यहां कोई बोर्ड भी नहीं लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें