फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में दालों के बीच से 3.2 किलो अफीम बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

Fri, 08 Jul 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
सेक्टर 41 फर्नीचर मार्केट के पास से गिरफ्तार
विज्ञापन
दालों के बीच में अफीम छुपा कर ले जा रहे ट्रक ड्राइवर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने सेक्टर 41 फर्नीचर मार्केट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एनसीबी ने  3.2 किलो अफीम बरामद की है।
विज्ञापन


एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि मोगा निवासी लखविंद्र सिंह को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके ट्रक से 3.2 किलो अफीम बरामद हुई है। एनसीबी ने बताया कि शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने सेक्टर 41 में फर्नीचर  मार्केट के समीप नाका लगाया था। लखविंद्र के ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमे मसूर की दालों के बीच में  एक पैकेट मिला जिसमें अफीम थी।

मध्यप्रदेश से लाया था अफीम: एनसीबी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अफीम मध्य प्रदेश के नीमच से लेकर चला था। ट्रक 28 टन मसूर की दाल भरी हुई थी। आरोपी ने उसी के बीच में  अफीम की खेप छुपा रखी थी। 
विज्ञापन


एनसीबी का कहना है कि आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी पिछले छह महीनों से कर रहा था। वह मध्यप्रदेश से मादक पदार्थ लाकर पंजाब के लुधियाना और मोगा में छोटे तस्करों को देता था।  एनसीबी आरोपी लखविंद्र को शनिवार को जिला अदालत में पेश करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें