फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: कमरे में पहुंचे घरवाले तो उड़े होश...फंदे पर लटक रही थी लाश, सुसाइड नोट भी मिला

Wed, 21 Jul 2021 01:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में 29 वर्षीय युवक फंदे पर लटका मिला। घरवाले जब कमरे में पहुंचे तो वारदात का खुलासा हुआ। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें दो युवतियों के नाम लिखे हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेरपुर मार्केट में रहने वाले गुरविंदर सिंह (29) ने मंगलवार की सुबह अपने घर पर संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब गुरविंदर के परिजन उसे कमरे में बुलाने गए तो अंदर शव लटक रहा था। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद थाना मोती नगर की पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें दो युवतियों के नाम लिखे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरविंदर सिंह क्रेन चलाता था। सोमवार रात खाना खाने के बाद गुरविंदर के पिता लक्ष्मण सिंह, उसका जुड़वा भाई स्वर्ण सिंह तथा मां निर्मल कौर बाहर बरामदे में सोए थे। जबकि गुरविंदर अंदर कमरे में सो गया।
विज्ञापन


रात ढाई बजे जब बारिश शुरू होने पर परिवार के सदस्य अंदर कमरे में उसे बुलाने गए तो अंदर शव लटक रहा था। शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। 

सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब उसके कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से एक कागज का टुकड़ा मिला। इस पर लिखा था कि वह ज्योति और रीटा नामक युवतियों के कारण अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है। कुलदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें