फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में बड़ी वारदात : खेत में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

Sun, 28 Feb 2021 03:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव लाढ़ौत में रात में खेत में पानी लगाने गए एक किसान पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से किसान और उसके साथ आए भांजे पर हमला कर दिया। इस दौरान एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान लाढ़ौत निवासी सुनील (27) के रूप में हुई है। सुनील रात के समय अपने भांजे के साथ खेतों में गया था। फसल में पानी लगाने के मकसद से वह खेत आए थे। यहां पहुंचने पर अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से सुनील पर हमला बोल दिया। 

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। घटनास्थल पर पुलिस हत्या के साक्ष्य जुटाने में लगी है। शव को कब्जे में लिया गया है। शाम तक शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भांजे ने बताया कि शनिवार रात मामा के साथ खेत में पानी लगाने गए थे। वहीं पर कुछ अज्ञात लोगों ने मामा पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मामा को बचाने की कोशिश में वह भी चोटिल हो गया।

मामा को अधमरा कर हमलावार फरार हो गए। हमले में आई गंभीर चोट से सुनील की मौत हो गई। भांजे ने किसी तरह हमले की सूचना घरवालों को दी। सुनील अविवाहित है। गांव में किसी रंजिश की बात अभी समाने नहीं आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें