फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, बाथरूम में मिला शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Thu, 22 Jun 2023 04:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

थाना डिविजन दो के एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने बताया कि गुरविंदर के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। परिवार वालों ने नशे की कोई बात नहीं की है। बाकी शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी तो उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल आए गुरविंदर सिंह (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरविंदर का शव ससुराल में बाथरूम में मिला। उसके पास से एक इंजेक्शन भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि गुरविंदर की मौत अधिक नशा करने से हुई है।

विज्ञापन


परिवार वालों ने गुरविंदर को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि नशा सप्लाई का कारोबार इलाके में काफी समय से हो रहा है। कई बार पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के बाहर धरने प्रदर्शन किए गए लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। सिर्फ खानापूर्ति की गई। अगर सही समय पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई होती तो शायद एक जान बच जाती।

जानकारी के अनुसार इस्लामगंज इलाके में रहने वाली सोनिया की शादी गांव जसड़ा के रहने वाले गुरविंदर सिंह के साथ हुई थी। छुट्टियां होने की वजह से गुरविंदर, सोनिया और उनके बच्चे आए थे। गुरविंदर बुधवार को घर के बाथरूम में गया तो काफी समय तक बाहर नहीं आया। परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। 
विज्ञापन


परिवार वालों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर गुरविंदर गिरा पड़ा था। परिवार वालों ने तुरंत गुरविंदर को उठाया और उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों का आरोप है कि गुरविंदर नशा करने का आदी था लेकिन उसके परिवार ने किसी से कोई बात नहीं की और झूठ बोलकर शादी कर दी। उन्होंने कहा कि इलाके में सरेआम नशा बिक रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। 

उधर, थाना डिविजन दो के एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने बताया कि गुरविंदर के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। परिवार वालों ने नशे की कोई बात नहीं की है। बाकी शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी तो उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें