फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली में पकड़ी गई 24 मिलियन ट्रमाडोल, अमृतसर से भेजी गई थी खेप

Tue, 07 Nov 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
इटली सरकार ने केंद्र से एक दवा कंपनी के बारे में जांच-पड़ताल करने की गुजारिश की है। इटली में अमृतसर की एक दवा कंपनी की 24 मिलियन ट्रमाडोल बरामद की गई है। यह दवाएं स्पेशल शिप से मुंबई से इटली ले जाई गई थीं। 
विज्ञापन


सूचना पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने जांच शुरू कर दी है। इस दवा कंपनी का कार्यालय अमृतसर बस अड्डे के पास सिटी सेंटर में है। कंपनी ने दुबई में भी अपनी ब्रांच खोली हुई है। कंपनी के दस्तावेज कब्जे में ले लिए गए हैं। इन दवाओं के साथ ही कंबल, शैंपू, कपड़ा भी पकड़ा है जिसकी एनओसी केंद्र सरकार से मांगी गई है। इटली सरकार के विरोध के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसके पहले जेनेवा में 37 मिलियन दवाएं मिली थीं जो कंबलों की खेप के साथ थी। कंटेनर मुंबई से भेजे गए थे।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एआईजी कौस्तुभ शर्मा का कहना है कि विभाग को इस बारे में जानकारी मिली है। जांच चल रही है। दवाओं की परख की जाएगी। अब तक जिस दवा कंपनी ने यह दवाएं भेजी हैं उनके दस्तावेज चेक किए गए हैं जो दुरुस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन दवाओं को इटली में पकड़ने की जानकारी मिली है उन दवाओं को स्टेट ड्रंग कंट्रोलर ने सहमति रिपोर्ट दे रखी है। उन दवाओं में ड्रग्स की मात्रा अनुपात से कितनी ज्यादा है या कम है इसका खुलासा दवाओं की जांच के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो यूरो में बिकती है तीन रुपये की दवाई
जो दवाएं मिली हैं वह दर्द निवारक हैं। यह दवा भारत में तीन रुपये में मिलती है। सिंगापुर, दुबई, कनाडा और इटली में इनकी कीमत दो यूरो है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें