फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये के लिए हत्या : चंडीगढ़ में चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, होली की रंजिश...अब की वारदात

Fri, 16 Apr 2021 11:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)

सार

चश्मदीद विकास ने बताया कि अमित उसकी रेहड़ी पर काम करता था। शुक्रवार को पौने पांच बजे वह सामान रेहड़ी पर रख रहा था। इसी दौरान भरत, लाला और गुरु वहां आए और अमित की जेब से रुपये छीनने लगे। अमित ने विरोध किया तो भरत ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महज 100 रुपये के लिए चार-पांच हमलावरों ने चंडीगढ़ के मौलीजागरां में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पर मौली जागरां के गुरु, भरत, लाला, राहुल, प्रदीप व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक मौलीजांगरा निवासी अमित (21) था।

विज्ञापन


डीएसपी गुरमुख सिंह ने बताया कि शुक्रवार को करीब पौने पांच बजे पुलिस को चाकूबाजी की सूचना मिली। घायल अमित को लोगों ने पंचकूला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि रंजिश होली के दिन से चली आ रही थी। अमित होली वाले दिन भरत के दोस्त की एक्टिवा लेकर आया था।

गिरने के कारण एक्टिवा कुछ क्षतिग्रस्त हो गई थी। अमित ने उससे कहा कि वह एक्टिवा ठीक करवा ले, जितने रुपये लगेंगे वह दे देगा। उसने 1500 रुपये दे भी दिए लेकिन भरत उससे 1600 रुपये मांग रहा था। 100 रुपये के लिए गुरु, अमृत और भरत तीन दिन से अमित से मारपीट कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा का पहला मामला : जन्म के तुरंत बाद नवजात मिला कोरोना पॉजिटिव, 10 अस्पतालों ने नहीं की डिलिवरी

चश्मदीद विकास ने बताया कि अमित उसकी रेहड़ी पर काम करता था। शुक्रवार को पौने पांच बजे वह सामान रेहड़ी पर रख रहा था। इसी दौरान भरत, लाला और गुरु वहां आए और अमित की जेब से रुपये छीनने लगे। अमित ने विरोध किया तो भरत ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। इसके कुछ देर बाद वह अन्य लोगों के साथ दोबारा आया और अमित की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान भरत ने अमित की पीठ में चाकू घुसा दिया। अमित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी चाकू लहराते हुए फरार हो गए।  
विज्ञापन


घायल अमित को रेहड़ी लगाने वाले रवि और संदीप मोटरसाइकिल पर पंचकूला सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रवि, अमित और विकास के बयान के आधार पर भरत, गुरु, लाला और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया। अमित के पिता शिव कुमार ऑटो चलाते हैं जबकि अमित का एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो गई है। अमित की माता वंती अभी दिल्ली में रिश्तेदारी में गई हुई है।

यह भी पढ़ें- वीकेंड लॉकडाउन : सभी जिम व स्पा बंद, शादी में मेहमानों की संख्या भी सीमित, पढ़ें- क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें