फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद में पकड़े गए लाखों के 2000 के गुलाबी नोट, पुरानी करेंसी भी

Mon, 26 Dec 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
शाहबाद में नई और पुरानी करेंसी के साथ पकड़े गए युवक
विज्ञापन
नई और पुरानी करेंसी पकड़े जाने के मामले थम नहीं रहे। अब शाहबाद में लाखों के 2000 के गुलाबी नोट और पुराने नोट पकड़े गए हैं। पुलिस ने लाडवा रोड पर जंधेड़ी मोड़ के नजदीक दो कारों से 15.68 लाख रुपये क नई करेंसी समेत दो युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस ने करेंसी के संबंध में इन्कम टैक्स विभाग को जानकारी दे दी है। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि दो कारों में नई करेंसी ले जाने की सूचना पर पुलिस लाडवा रोड पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान दो कारों में सवार दो युवकों से 15,68,500 रुपये की नई करेंसी बरामद हुई।
विज्ञापन

शाहबाद में दूसरी बार पकड़े गए नोट

शाहबाद में नई और पुरानी करेंसी के साथ पकड़े गए युवक
इस ओवरऑल करेंसी में 2000 रुपये के 625 नोट, 500 रुपये के 177 नए नोट और 100 रुपये के 2300 रुपये थे। पुलिस दोनों कार सवार युवकों कुरुक्षेत्र न्यू कॉलोनी निवासी दीपक और विशेष गर्ग को थाना शाहाबाद ले आई।

दोनों युवक खुद को बिजनेसमैन बता रहे हैं। इन्कम टैक्स अधिकारियों को जानकारी दे दी है। विभाग की रिपोर्ट के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गौरतलब है कि शाहाबाद में नई करेंसी की पकड़े जाने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 16 दिसंबर की रात पुलिस ने एक युवक से नई अनाज मंडी मोड़ पर 10.22 लाख की नई करेंसी बरामद की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें