फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पिता की मौत के बाद बेटे को पुलिस में मिली नौकरी, मगर गम नहीं सह सका, फंदा लगाकर जान दे दी

Sun, 07 Jan 2024 01:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पिता की मौत के बाद बेटे को पांच माह पहले पुलिस की नौकरी मिली। मगर वह पिता को खोने का गम भुला नहीं पाया। अंत में उसने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला पंजाब के लुधियाना का है। फंदे पर बेटे का शव लटकता देख मां के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में 20 वर्षीय पुलिसकर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हरमनजीत सिंह (20) के रूप में हुई है। हरमनजीत पंजाब पुलिस की थर्ड आईआरबी में ट्रेनिंग कर रहा था। हरमनदीप को पिता की मौत के बाद पंजाब पुलिस में करीब पांच महीने पहले नौकरी मिली थी। 

विज्ञापन


वह पिता की मौत के बाद से ही परेशान था। घटना का पता उस समय चला जब उसकी मां उसे बुलाने कमरे में गई। अंदर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की चौकी जीवन नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चौकी जीवन नगर के प्रभारी एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि हरमनदीप सिंह पंजाब पुलिस में बतौर मुलाजिम भर्ती हुआ था। उसके पिता हरजीत सिंह की मौत हो गई थी तो उसके बाद उसे नौकरी मिली थी। वह इस समय थर्ड आईआरबी में तैनात था और ट्रेनिंग कर रहा था। वहां से वह छुट्टी पर आया था। पिता की मौत के बाद से ही वह परेशान चल रहा था। 
विज्ञापन


उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी समय तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां बुलाने पहुंची। मगर वहां बेटे का शव देख मां के होश उड़ गए। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। दलबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें