फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रिपेयर की आड़ में ड्रग तस्करी का धंधा, 2 गिरफ्तार

Mon, 16 May 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
मोबाइल फोन रिपेयर करने की आड़ में नशा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को डाबा रोड निर्मल पैलेस के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों के कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने जमालपुर कालोनी निवासी जसविंदर सिंह और गगनदीप के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार एएसआई जगजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस ने डाबा रोड स्थित निर्मल पैलेस के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां से गुजर रहे थे तो पुलिस को देखकर आरोपी पीछे मुड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को काबूू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से पांच-पांच ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मोबाइल फोन रिपेयर करने का काम करते हैं। उनके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है। वह पिछले काफी समय से नशा तस्करी का काम कर रहे है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें