फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतर पकड़ने के लिए छत पर चढ़ा बेटा, करंट से बचाते-बचाते मां-बाप की मौत

Tue, 04 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
मौत - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
वार्ड नंबर 2 में पड़ोसी की छत पर कबूतर पकड़ने गए बेटे को करंट से बचाने की कोशिश में दंपति की झुलसने से मौत हो गई है। हादसे में बच्चा जख्मी हो गया। वह सिविल अस्पताल में दाखिल है। इस घटना के बाद वार्ड में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


कुलविंदर सिंह (35) अपनी पत्नी जसप्रीत कौर (32) और बेटे के साथ करीब पांच माह पहले ही बरनाला के गांव बजवा से यहां मजदूरी करने आया था। परिवार यहां पर वार्ड नंबर दो में किराए के मकान पर रह रहा था। उक्त वार्ड में सोमवार सुबह दंपति का बेटा लवप्रीत सिंह (10) कबूतर पकड़ने के लिए पड़ोसी की छत पर जा चढ़ा।

इस दौरान वह वहां से गुजरती बिजली की तारों की चपेट में आ गया। शोर मचने पर कुलविंदर सिंह मौके पर पहुंचा और उसने लवप्रीत को पकड़ लिया। उनके पीछे ही जसप्रीत वहां पहुंच गई। उसने भी उनको बचाने की कोशिश की, लेकिन दंपति करंट लगने से काफी झुलस गए थे।
विज्ञापन


इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं पड़ोसियों ने किसी तरह से लवप्रीत सिंह को बचा लिया। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। उनके रिश्तेदार गोपाल कुमार ने बताया कि लवप्रीत सिंह 9वीं कक्षा में पढ़ता है। डॉक्टरों के मुताबिक लवप्रीत अभी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें