फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः बैंक में घुसे चार युवक, सभी पर तानी पिस्तौल और लूट ले गए 25 लाख

Sat, 25 Aug 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
घटनाक्रम की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
पंजाब के बटाला में गन प्वाइंट पर शुक्रवार को दिनदहाड़े चार लुटेरे गांव जैतोसर्जा की आईडीबीआई बैंक की ब्रांच से 25 लाख रूपये लूटकर फरार हो गये। फिल्मी अंदाज में बैंक के अंदर घुसे लुटेरे कुछ ही मिनट में वारदात तो अंजाम देकर फरार हो गया। जाते वक्त लुटेरे बैंक का वीडियो रिकार्डिंग सिस्टम और स्टाफ के मोबाइल भी ले गए। सूचना मिलते ही एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण, आईजी बॉर्डर रेंज सुरिंदरपाल सिंह परमार, डीएसपी प्रलहाद सिंह औैर एसएचओ सिटी विश्वामित्र पहुंचे औैर स्थिति का जायजा लिया। डकैती के दौरान बैंक मैनेजर मौजूद नहीं थे। 
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
पुलिस अधिकारियों को बैंक के सहायक मैनेजर इशान महिंदरा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे वह काम कर रहे थे। उस समय उनके अलावा कैशियर प्रकाश रंजन और एक सेवादार समेत बैंक में करीब 10 ग्राहक मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक पिस्तौल समेत बैंक के अंदर घुस आया और गोली मारने की धमकी दी। उसके पीछे ही उसके तीन अन्य साथी भी बैंक में आ गए। 

लुटेरों ने बैंक के सारे स्टाफ पर पिस्तौलें तान दी और ग्राहकों को चुपचाप वहीं पर ही बैठने की धमकी दी। कुछ ही मिनट में लुटेरों ने बैंक को अपने कब्जे में ले लिया और आराम से तलाशी ली। इसके बाद बैंक में से रखा 25 लाख रुपये एक ट्रंक में डालकर अपनी कार में फरार हो गये। बैंक लुटेरे बैंक में करीब 8 से 10 मिनट तक रुके। लुटेरों के जाने के करीब पांच मिनट के बाद ही रूरल रैपिड पुलिस गश्त करती हुई बैंक के पास पहुंची औैर लुटेरों का पीछा किया।
विज्ञापन

लुटेरों की तलाश में जुटी कई टीमें

बैंक के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी
लुटेरे किधर गए, कोई पता नही चला। वहीं थाना रंगड नंगल के एसएचओ हरिकृष्ण ने बताया कि वह क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रहे हैं । पुलिस इस मामले के बारे में गहनता से छानबीन कर रही है। डीएसपी प्रहलाद सिंह ने बताया कि क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है औैर लुटेरों की तलाश के लिए कई टीमों रवाना कर दी गई हैं।

बैंक के पास स्थित एक संस्था के सीसीटीवी के कैमरों के फुटेज से पता चला है कि लुटेरे टोयटा इटिऑस कार पर आए थे औैर वारदात को अंजाम देने से पहले कार ने बैंक के इिर्द-गिर्द चक्कर भी लगाए थे। उन्होंने बताया कि कार में सवार लुटेरों के फुटेज नहीं मिले हैं, जिनसे उनकी पहचान हो सके।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें