उसने अभिनव नाम से युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। इसके बाद कथित अभिनव और युवती के बीच बातचीत होने लगी। उसने युवती को अपनी धर्म बहन बना लिया। दो दिन पहले युवक ने युवती को सोलानी पार्क में मिलने बुलाया। धर्म बहन के नाते युवती उससे मिलने पहुंच गई। इस पहली मुलाकात में उन्होंने मोबाइल पर सेल्फी ले ली।
सेल्फी लेने के बाद युवक ने युवती को कृष्णानगर में साथ चलने की बात कही। युवती ने कारण पूछा तो वह बहाने बनाने लगा। युवती के इनकार करने पर युवक ने दोनों की सेल्फी को अश्लील करके फेसबुक पर वायरल करने की धमकी दी। इससे डर कर युवती उसके साथ कृष्णानगर आ गई। यहां युवक उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। युवती ने किसी तरह जान बचाई और अपने रिश्तेदारों को कॉल कर मौके पर बुला लिया। रिश्तेदारों ने युवक की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ एसके सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है।
कई युवतियों को बना चुका है शिकार
पुलिस के अनुसार युवक शातिर दिमाग है। उसने फेसबुक पर लड़कियों के नाम से कई फर्जी आईडी बनाकर रखी है। इन फजी आईडी से युवक- युवतियों से फेसबुक पर दोस्ती करता था और उन्हें अपनी बहन बना लेता था। इसके बाद उनसे मिलता था और साथ में सेल्फी लेता था। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें अपना शिकार बनाता था।
रुड़की के ही झबरेड़ा क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। महिला की पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया है।
खेत में शव के पास से शराब की खाली बोतलें व अन्य सामान मिला है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सढोली से शेरपुर मार्ग पर गुजर रहे कुछ लोगों ने सड़क किनारे एक खेत में महिला का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। महिला का शव मिलने की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। महिला के शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दुराचार हुआ होगा। आरोपियों ने महिला के चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार भी किया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला के शव की शिनाख्त कराई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि महिला की उम्र करीब 28 साल है और वह शादीशुदा है। महिला ने नीले रंग का सूट पहना है और उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इससे पहले भी इकबालपुर के पास रेलवे ट्रैक पर करीब पांच दिन पहले 40 वर्षीय महिला का शव भी इसी हालत में मिला था।