चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
- फोटो : File Photo
पुलिस ने एचडीएफसी सिक्योरिटी लिमिटेड के क्लस्टर हेड के पास से नोट बदलवाने के बदले लिए हुए कमीशन के रुपये बरामद किए हैं। डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल ने बताया कि आरोपी भूपिंदर सिंह गिल द्वारा कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन से नोट बदलने के एवज लिए गए कमीशन के 14 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस इंदरपाल महाजन और भूपिंदर सिंह गिल से पूछताछ कर रही है कि मामले में और किस किस बैंक अधिकारी की क्या भूमिका है? इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
पुलिस ने भूपिंदर सिंह गिल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। ईडी की मंगलवार रात को सेक्टर 22 में छापा मारकर पहले इंदरपाल महाजन से 2.5 करोड़ रुपये बरामद किए थे। जिसके बाद ईडी की शिकायत पर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसके बाद चार दिन की रिमांड पर लेने के बाद इंदरपाल की निशानदेही पर एचडीएफसी सिक्योरिटी लिमिटेड के क्लस्टर हेड को ब्लैक मनी व्हाइट करने के लिए कमीशन लेने केआरोप में गिरफ्तार किया था।