फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी से करोड़ों के नोट मिलने के मामले में बड़ा खुलासा, इस बैंक ने की मदद

Sat, 17 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड को कपड़ा व्यापारी के पुराने नोट को नया करने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सेक्टर 22 के कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन से ईडी ने 69 लाख रुपये की नई करेंसी समेत 2.19 करोड़ रुपये बरामद किए थे। 
विज्ञापन


डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल ने बताया कि  सेक्टर 37 निवासी भूपिंदर सिंह गिल मोहाली में एचडीएफसी बैंक में हरियाणा व उत्तराखंड  सिक्योरिटी शेयर ट्रेडिंग एंड लोन का क्लस्टर हेड के तौर पर तैनात है। जांच में सामने आया कि क्लस्टर हेड  के साथ बैंक के कई और कर्मचारी भी इस घोटाले में मिले हुए हैं।

पुलिस ने भूपिंद्र सिंह गिल गिरफ्तार करने के बाद उसके घर और ऑफिस से काफी रिकार्ड जब्त किया है। उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है।  पुलिस अब गिल के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कई और बैंक कर्मियों के घोटाले में शामिल होने के संकेत

चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट - फोटो : File Photo
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कपड़ा व्यापारी इंद्रपाल महाजन की एचडीएफसी बैंक  के क्लस्टर हेड भूपिंदर गिल से मुलाकात उसके एक दोस्त  ने करवाई थी। इंदरपाल ने भूपिंदर सिंह से  ढाई करोड़ रुपये बदलवाने के लिए कहा था। जिस पर भूपिंदर सिंह ने नोट बदलने के लिए 25 से 30 प्रतिशत कमीशन मांगा था। भूपिंदर ने उसके 69 लाख रुपये बदलवा भी दिए थे। जब तक और पैसे बदलवाता, ईडी ने छापा मारकर उसके घर से 2.19 करोड़ रुपये बरामद कर लिया।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी बैंक अधिकारी को जिला अदालत मेें पेश किया। कोर्ट ने गिल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब पता लगा रही है कि क्लस्टर हेड  ने और किस किस बैंक से इंदरपाल के पैसे बदलवाए थे। इसमें एचडीएफसी बैंक के दूसरे अधिकारियों की क्या भूमिका है। 

यह था मामला 
ईडी ने मंगलवार रात को सेक्टर 22 में कपड़ा व्यापारी के घर पर छापा मारकर 2.19 लाख रुपये बरामद किए थे। जिसमें से 69 लाख रुपये की नई करंसी बरामद हुई थी। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें