फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: नाभा जेल में 82 जर्दे की पुड़ियां, पटियाला और कपूरथला जेल में मिले 19 मोबाइल

Mon, 25 Dec 2023 05:12 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/कपूरथला (पंजाब)

सार

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पंजाब की जेलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच पटियाला और नाभा जेल में 82 जर्दे की पुडियां, 14 मोबाइल मिले हैं। वहीं जेल प्रशासन ने कपूरथला की मार्डन जेल में पांच मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
कपूरथला मार्डन जेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की पटियाला, नाभा और कपूरथला जेल में सोमवार को व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। कपूरथला की माडर्न जेल में पांच मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान मिला है। वहीं पटियाला व नाभा जेल में 82 जर्दे की पुडियां, 14 मोबाइल फोन समेत सिम कार्ड व बैटरियां और पांच डाटा केबल मिले हैं। पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर पांच कैदियों व हवालातियों के अलावा अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नाभा की नई जिला जेल के सहायक अधीक्षक शरीफ मोहम्मद ने थाना सदर नाभा पुलिस को शिकायत दी है कि तलाशी के दौरान जेल में वार्ड नंबर चार में बने शौचालयों की पिछली तरफ एक पैकेट बरामद किया। जांच के दौरान पता चला कि यह पैकेट कैदी मघर सिंह निवासी गांव बलरामपुर जिला रूपनगर का है। साथ ही पता लगा कि कैदी ने कुछ और पैकेट भी अंदर किसी जगह पर छिपा कर रखे हैं। जांच करने पर दो पैकेट लंगर वाले आटे से मिले और एक पैकेट कैदी के बैग से बरामद किया गया। सारे पैकेटों को खोलकर देखा तो कुल 65 जर्दे की पुड़ियां बरामद की गईं। 

पटियाला जेल से मिले 14 फोन

उधर, पटियाला की केंद्रीय जेल के सहायक अधीक्षक हरबंस लाल ने थाना त्रिपड़ी पुलिस को शिकायत दी है कि कैदी गुरविंदर सिंह निवासी तगोवाल जिला संगरूर से एक मोबाइल, सिम व बैटरी मिला है। वहीं टावर नंबर 4-5 के बीच एक पैकेट मिला। इसमें 10 जर्दे की पुड़ियां, तीन डाटा केबल व पांच मोबाइल मिले। इसके बाद कैदी बंटी निवासी पटियाला की तलाशी लेने पर एक और मोबाइल फोन मिला। जांच में पाया गया कि हवालाती दीपक व हवालाती गुरिंदरपाल सिंह फोन का इस्तेमाल कर रहे थे।

विज्ञापन

जेल मुलाजिमों को देखकर मोबाइल तोड़ दिया। टूटी हालत में इस टच मोबाइल को जेल स्टाफ ने कब्जे में लिया। एक और मोबाइल भी इनसे बरामद हुआ। पीसीओ वाले कमरे में भी चार्जिंग पर लगाया फोन मिला। टावर नंबर 11 व 12 के बीच एक पैकेट मिला। इसे खोलकर जांच करने पर सात जर्दे की पुडियां, एक डाटा केबल और दो मोबाइल मिले। एक अन्य बैरक में बने शौचालय से भी दो मोबाइल फोन मिले।

कपूरथला माडर्न जेल में मिले पांच मोबाइल

कपूरथला माडर्न जेल में तलाशी के दौरान पांच मोबाइल फोन समेत प्रतिबंधित सामान मिला है। सहायक अधीक्षक की शिकायत पर थाना कोतवाली में एक हवालाती के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। थाना कोतवाली की पुलिस को दी शिकायत में सहायक अधीक्षक कमलजीत सिंह ने बताया कि जेल गार्द और सीआरपीएफ की टीम ने बैरकों की तलाशी ली। इस दौरान विभिन्न बैरकों से तलाशी के दौरान पांच मोबाइल, पांच बैटरी, एक स्मार्टफोन, चार फीचर फोन, एक सिम, एक डाटा केबल, एक मेमोरी कार्ड, एक ईयरफोन मिला। इनमें एक मोबाइल फोन हवालाती जगजीत सिंह निवासी बल पुरिया बटाला से बरामद हुआ। जबकि शेष सामान लावारिस हालात में मिला। थाना कोतवाली पुलिस ने सहायक अधीक्षक की शिकायत पर केस दर्जकर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें