फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 स्टार होटल से 18 लाख की ज्वेलरी चोरी

Wed, 27 Aug 2014 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां सेक्टर 17 में स्थित पार्क प्लाजा होटल में ठहरे दिल्ली के बड़े व्यापारी सिमरनजीत सिंह बख्शी की 18 लाख की ज्वेलरी चोरी हो गई।
विज्ञापन


सिमरनजीत की शिकायत के मुताबिक दो डायमंड ब्रेसलेट, 6 गोल्ड ब्रेसलेट और सोने की दो भारी बैंगल्स चोरी हुए हैं। उन्होंने होटल के हाउसकीपिंग स्टाफ पर शक जताया है और होटल पर उन्हें झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया है।

घटना 16 अगस्त की है, सिमरनजीत की शिकायत पर मंगलवार देर रात चोरी का केस दर्ज हुआ है। सिमरनजीत रिश्तेदार की शादी में शरीक होने चंडीगढ़ आए थे और होटल पार्क प्लाजा में ठहरे थे।
विज्ञापन

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस

चंडीगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली, राजौरी गार्डन निवासी सिमरनजीत सिंह बख्‍शी का वहां ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। वह अपनी पत्नी सरमीत कौर के साथ पार्क प्लाजा होटल में शादी के फंक्‍शन में शरीक होने के लिए आए थे।

यह फंक्‍शन 14 से 16 अगस्त तक था। मेहमानों के लिए पार्क प्लाजा होटल में 44 कमरे बुक कराए गए थे। शादी का सारा फंक्‍शन होटल ताज और शिवालिक व्यू में था।

स्टाफ पर जताया शक
शिकायत में बख्‍शी ने होटल स्टाफ के ही तीन से चार लोगों पर शक जताया है कि चोरी में उनका हाथ हो सकता है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने होटल मैनेजमेंट से कहा है कि वह 16 अगस्त की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग जल्द से जल्द सबमिट करे।

18 को ले ली थी लिखित शिकायत

16 अगस्त को चोरी की बात की जा रही है। 17 को उन्होंने होटल को बताया। उस दिन संडे था, छुट्टी थी। 18 को उनसे लिखित शिकायत ली और पुलिस हेडक्वार्टर में जमा करा दी। इसकी पब्लिक विंडो रेसिप्ट भी दी गई।
-गौरव तनेजा, जीएम पार्क प्लाजा

सीसीटीवी फुटेज जांच रहे हैं
हमने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, लेकिन अभी कुछ सामने नहीं आया है।
-आशीष कपूर, डीएसपी सेंट्रल

स्टाफ से पूछताछ की है
हाउसकीपिंग का कहना है कि क्लीनिंग पति-पत्नी के सामने ही की गई थी।
-एसआई सोहन सिंह, नीलम चौकी इंचार्ज
विज्ञापन

पहले भी हुई है होटल में चोरी

फरवरी 2013 में होटल पार्क प्लाजा से कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहित सिंगला की पत्नी की 30 लाख की ज्वेलरी और 2.50 लाख रुपये कैश चोरी हो गया था। सिंगला टोरंटो से आए थे और इसी होटल में ठहरे थे। चोरी 12 फरवरी 2013 को हुई थी।

रूम नंबर 317 में रुके सिंगला को उस दिन सुबह वेटर ने नीचे जाकर ब्रेकफास्ट करने को कहा था। पति-पत्नी नीचे चले गए। इसी बीच चोरी हो गई थी।

बाद में पुलिस ने चोरी के केस में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों ने जालंधर के रेडिसन होटल में भी इसी तरह से चोरी की थी और सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें