अंबाला में 17 साल के लड़के ने की सुसाइड
ट्यूशन से लौटा और अपने कमरे में चला गया 17 साल का कृतिक। कुछ देर बाद छत की कुंडी से उसका शव लटका हुआ मिला। घटना हरियाणा के अंबाला की है।
17 साल के एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाया। पुलिस ने परिवार के लोगों के अलावा आसपास लोगों से भी पूछताछ की।
हालांकि पुलिस को शव के साथ कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन पुलिस इसे सुसाइड मानकर ही चल रही है। अब पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।