फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों की तलाशी में पुलिस को मिल रही लाखों की नगदी

Thu, 27 Mar 2014 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान नकदी और शराब वितरण की आशंका के मद्देनजर जिलेभर में वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में पिंजौर और पंचकूला पुलिस ने करीब 17.33 लाख पकड़े। इनमें पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया में सेक्टर-19 निवासी ज्ञान की कार से बरामद 6.33 लाख और रामगढ़ में सेक्टर-17 निवासी सुशील कुमार की सेंट्रो कार से बरामद एक लाख 18 हजार रुपये जब्त कर लिए गए।

इन पैसों का मालिक समय रहते सबूत पेश नहीं कर पाए कि ये पैसे कैसे और कहां से जाए जा रहे थे। ज्ञान का प्रापर्टी का कारोबार है।

चंडीमंदिर थाना पुलिस ने रामगढ़ में नाका लगाया था। इस दौरान विभिन्न गाड़ियों से करीब सात लाख रुपये बरामद किए गए।

रामगढ़ में ही सेंट्रो कार से एक लाख 18 हजार रुपये मिले, जो सेक्टर-17 निवासी सुशील कुमार के थे।

काफी देर तक वह पैसों से संबंधित सबूत नहीं दे पाए। वहीं, अन्य गाड़ियों से मिले पैसों के मालिक सबूत देते रहे और पुलिस ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में जांच करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पिंजौर में बंसौला के नजदीक नाके पर एक बोलेरो गाड़ी से चार लाख रुपये पकड़े गए, जो नालागढ़ निवासी परविंद्र सिंह के थे। उसने पुलिस को बैंक स्टेटमेंट दिखाई।

साथ ही यह सबूत भी दिया कि उसने पिछले दिनों ही नया ट्रक खरीदा था, जिसकी बॉडी लगवाने के लिए मनीमाजरा में दिया है।

उसकी अदायगी के लिए ही पैसे लेकर नालागढ़ से मनीमाजरा जा रहा था। सभी दस्तावेज जांचने के बाद पुलिस ने पैसे रिलीज कर दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें