चंडीगढ़ के धनास में एक किशोरी और एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। दोनों घटना धनास में अलग-अलग हुई हैं। धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी 16 साल की किशोरी ने फंदा लगा लिया। वहीं इस घटना के कुछ देर बाद ही धनास गांव में 29 साल के युवक ने भी जान दे दी। युवक की पहचान सागर के दौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार मारने वाले दोनों डिप्रेशन में थे।
जानकारी के अनुसार किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी मां के साथ ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहती थी। किशोरी मानसिक तनाव में थी, जिस वजह से उसने यह कदम उठा लिया। किशोरी ने घर पर ही फंदा लगाकर जान दी है।
वहीं धनास गांव में युवक सागर ने भी घर पर फंदा लगाया है। सांगर प्राइवेट नौकरी करता था। वह इलेक्ट्रिशियन था। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही सारंगपुर थाना पुलिस घटना स्थलों पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच में रखवा दिया है। दोनों शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएंगे।