इलेक्शन कमीशन की स्टैटिक सर्विलांस टीम ने ब्यास दरिया पुल के पास टांडा पुलिस की मदद से की गई नाकाबंदी दौरान दो गाड़ियों से 16 लाख 32 हजार की करेंसी बरामद की है। इसमें से एक गाड़ी तरनतारन और दूसरी धारीवाल की है।
दोनों गाड़ियों को श्री हरगोबिंदपुर की ओर से आते समय दोपहर तीन बजे के करीब पुल के पास लगाए पक्के नाके पर गिरफ्त में लिया गया। इस टीम के इंचार्ज विधानसभा हल्का उड़मुड़ एक्सटेंशन अफसर एग्रीकल्चर विभाग गुरमीत सिंह, डीएसपी मुख्तियार राय और थाना प्रमुख जसविंदर पाल सिंह गोराया ने बताया के बरामद राशि इनकम टैक्स महकमे के हवाले कर दिया गया है।
पुलिस ने गुरजिंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी झबाल से 10 लाख और दीपक कुमार पुत्र तिलक राज निवासी धारीवाल से 6 लाख 32 हजार बरामद की है। प्राथमिक जांच के दौरान दोनों ही व्यक्ति इतनी बड़ी राशि के संबंध में कोई तसल्ली वाला जवाब नहीं दे सके। दोनों के अनुसार इस राशि को निजी उपयोग लिए लेकर जा रहे थे। करेंसी दो-दो हजार के नोट में है। पुलिस और इनकम टैक्स महकमा जांच कर रहा है।