फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रेलवे स्टेशन से पांच लाख की ज्वैलरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पंचकूला निवासी महिला की पांच लाख की ज्वेलरी चोरी
विज्ञापन


- दिल्ली पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर, लौटने के बाद की एफआईआर
- थाना-5 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। दिल्ली अपने बेटे से मिलने गई सेक्टर-4 पचंकूला निवासी सतोष भसीन के पांच लाख रुपये के गहने दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी हो गए। महिला की शिकायत पर सेक्टर-पांच थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली अपने पति यशपाल भसीन के साथ बेटे सुहास से मिलने गईं थी। वह 28 नवंबर को दिल्ली से चंडीगढ़ वापस आने के लिए स्टेशन आईं। इस दौरान उनके बेटे सुहास ने दिल्ली स्थित अपने घर से कैब बुक की थी। कैब उन्होंने पहाड़गंज के लिए बुक की थी। कैब ड्राइवर उन्हें पहाड़गंज उतारने के बजाय अजमेरी गेट पर छोड़कर चला गया। इस बीच उबर वाले से बहस भी हुई थी। जब हम स्टेशन पर पहुंचे तो कुछ लोग भीड़ लगाकर लड़ाई कर रहे थे। इसी बीच भीड़ के दौरान किसी ने मेरा बैग खोल कर सोने का सामान चोरी कर लिया। जब ट्रेन में बैठी तो मुझे इस बात की जानकारी हुई कि मेरे बैग से गहने चोरी हो गए। ट्रेन छूटने के कारण हम एफआईआर दर्ज नहीं करवा पाए। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में शक जताया है कि स्टेशन पर भीड़ अधिक होने के कारण किसी ने उनके बैग से गहने चोरी कर लिए। बैग से चार हजार रुपये कैश भी चोरी हो गए। महिला ने बताया कि उनका एक गोल्ड कड़ा, सोने की चूड़ियां, एक सोने की चैन, दो सोने के लाकेट, कान के दो जोड़े टॉप्स, दो अंगुठियां, सेमी प्योर ज्वेलरी चोरी हो गई। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनका पांच लाख का नुकसान हो गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें