मार्केट में सब्जी लेने गए युवक की बाइक चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर -19 मार्केट में सब्जी लेने गए युवक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी गई शिकायत में सेटर -19 के रहने वाले प्रदीप कुमार ने बताया वह मार्केट में सब्जी लेने गए थे। वह पार्किंग में बाइक खड़ी कर गए थे। जब वह लौटकर आए तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक गायब थी। अपने स्तर पर बाइक की खोजबीन करने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकयत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाना- 20 में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।
--------------
बाइक चोरी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर -11 पार्किंग से बाइक चोरी हो गई। थाना -5 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद रफत मौलीजागरा का रहने वाला है। वह अपने घर से सेक्टर -11 में फैशन बुटीक में काम करने बाइक से आता है। वह बाइक पार्किंग में खड़ी कर चला गया। जब वह रात में घर जाने के लिए पार्किँग में आया तो उसे बाइक नहीं मिली। इसके बाद उसने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। बाइक नहीं मिली। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।