फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


- पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया
- रायपुररानी के सुल्तानपुर गांव का मामला, तीन दिन पहले किया था अगवा
- छापामारी कर आरोपी को किया काबू, छह अन्य को करना है अरेस्ट

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रायपुररानी थाना पुलिस ने नाबालिग को अगवा करने के आरोपी अली जान को उसके गांव रेहना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को पंचकूला कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपी को पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। अली जान घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने काबू किया है। रायपुररानी थाना पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 23 नवंबर को सात लोगों ने एक सोची समझी साजिश के तहत गांव सुल्तानपुर से एक नाबालिग को अगवा कर लिया था। परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अली जान रेहना गांव में किसी काम से आया है। टीम ने बिना किसी देरी के छापामार कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार को अली जान को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान अली जान के साथ फरार चल रहे अन्य छह साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी और उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर केस में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि आगे की कार्रवाई नाबालिग के बयान के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें