फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और एक्टिवा की टक्कर , महिला की टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक और एक्टिवा की टक्कर, महिला की टांग टूटी
विज्ञापन

महिला के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया है अज्ञात के खिलाफ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अज्ञात बाइक सवार ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से महिला की टांग टूट गई। महिला को कमांड हास्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला का बयान दर्ज कर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सेक्टर -7 की रहने वाली गुरिदंर कौर अपने बेटे अमजोत सिंह के साथ 17 अक्तूबर को गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेकने के लिए एक्टिवा चलाकर जा रही थी। जब एक्टिवा चलाती हुई वह गुरुद्वारा नाडा साहिब की तरफ मुड़ी तो सामने से एक बाइक चालक तेज रफ्तार से आ रहा था। उसने एक्टिवा में सीधी टक्कर मार दी। इस पर गुरिंदर कौर और उनका बेटा अमनजोत सिंह एक्टिवा से नीचे गिर गए। साथ महिला की बाई टांग टूट गई। महिला को टक्कर मारकर आरोपी फरार हो गया। महिला ने टांग टूटने के बाद शोर मचाया। वहां पर मौजूद लोगों ने महिला को कमांड हास्पिटल में भर्ती कराया। महिला को भर्ती कराए जाने के बाद पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। महिला के बयान पर धारा 279, 337, 338 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें