फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरगन ले जा रहे दो भाईयों को संदिग्ध समझकर पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरगन ले जा रहे दो भाईयों को संदिग्ध समझकर पुलिस ने की पूछताछ
विज्ञापन

- रिपेयर करवाने के बाद लौट रहे थे कसौली
- सुरक्षा के लिहाज से चंडीगढ़-पंचकूला पुलिस थी अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने एक कार को रोककर चेकिंग की। पूछताछ के बाद कार में सवार दोनों भाईयों को छोड़ दिया गया। दरअसल, कसौली से रिपेयर करवाने के बाद अंबाला से चंडीगढ़ लौट रहे दो भाईयों की कार पर किसी व्यक्ति की नजर पड़ी। कार में एयर गन दिखा, जिसे संदिग्ध समझते हुए किसी ने चंडीगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी को अलर्ट करते हुए वीटी भी कर दी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के नंबर वाली ऑल्टो कार को कमांड हॉस्पिटल के पास रोक लिया गया। पूछताछ में लांस नायक कुलदीप ने बताया कि वह पंजाब में तैनात हैं जबकि उनके भाई पर्वतारोही हैं। उनके पिता कसौली में रहते हैं, लेकिन बंदरों के आतंक की वजह से दोनों ने अपने पिता के लिए एयर गन रिपेयर करवाने के बाद हरियाणा गन हाउस अंबाला से लौट रहे थे। इसी दौरान चंडीगढ़ के सेक्टर-26 के पास उन्हें देखते ही किसी ने पुलिस को फोन कर दिया कि कार में दो संदिग्ध व्यक्ति पंचकूला की तरफ जा रहे हैं। मैसेज मिलते ही पंचकूला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार को रुकवाया। उनसे हुई पूछताछ में खुलासा हुआ कि दरअसल एयरगन को रिपेयर करवाने के बाद दोनों भाई कसौली के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान कार में रखी एयरगन को देखते ही पंचकूला और चंडीगढ़ पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें