फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-चार में बंद घर से आभूषणों के साथ गिटार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-चार में बंद घर से आभूषणों के साथ गिटार की चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। छुट्टियों के दौरान सेक्टर-चार स्थित एक बंद घर से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण सहित एक गिटार की चोरी कर ली। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ जब कांगड़ा निवासी शशांक गर्ग अपने घर लौटे। इस मामले की शिकायत पर पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

करडियाल ज्वालाजी (कांगड़ा) निवासी शशांक गर्मी की छुट्टियों के दौरान 15 दिनों के लिए अपने गांव चले गए थे। लौटने पर देखा तो कमरे का ताला लगा हुआ था, लेकिन लाइट ऑन और खिड़की की जाली बाहर से निकली हुई थी। घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा तो कमरे में इधर-उधर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि घर में सोने की दो अंगूठी, डेढ़ तोले की सोने की एक चेन, कानों की बालियां, एक जोड़ी पाजेब के अलावा एक गिटार भी चोर उठा ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें