फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि सेवा केंद्र में नौकरी देने का झांसा देकर बनाया ठगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि सेवा केंद्र में नौकरी का झांसा देकर ठगी
विज्ञापन

खाते में 12600 रुपये जमा करवाने के बाद बंद कर लिए मोबाइल
अखबार में विज्ञापन देखकर पिंजौर के अनिल कुमार ने की थी अप्रोच
पिंजौर।
कृषि सेवा केंद्र में नौकरी का झांसा देकर रज्जीपुर निवासी अनिल कुमार से 12600 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। अनिल कुमार ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी की है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी कुनाल कालरा, अजय कुमार और सुधीर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अनिल कुुमार ने शिकायत में बताया है कि अखबार में कृषि सेवा केंद्र में नौकरी का विज्ञापन निकला था। उसमें जिला स्तर पर अधिकारी के लिए 22 हजार से 28 हजार रुपये सैलरी पर नियुक्ति की बात कही गई थी। उसने विज्ञापन में दिए नंबर पर फोन किया तो कुनाल कालरा और अजय कुमार ने आवेदन फीस 600 रुपये मांगे। अनिल कुुमार ने आरोपियों के एकाउंट में 600 रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आवेदन फार्म आ गया। उसे एजुकेशनल डाक्यूमेंट ईमेल आईडी ksforms5@gmail.com पर भेजने के लिए कहा। डाक्यूमेंट भेजने पर अजय कुमार ने फोन कर 72 घंटे के अंदर 12 हजार जमा करवाने को कहा। पैसे एकाउंट में जमा करवाने के बाद आरोपियों ने अपने फोन बंद कर लिए। कुछ दिनों पर जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने पीएमओ शिकायत भेजकर कुनाल कालरा, अजय कुमार और सुधीर कुमार के खिलाफ भारत सरकार का लोगो (चिन्ह), सरकारी मुहर का दुरुपयोग कर अपने साथ धोखाधड़ी करने की जानकारी दी। अमरावती चौकी इंचार्ज बृजपाल ने बताया कि अनिल कुमार की शिकायत पर शुक्रवार को थाना पिंजौर में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें