फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने वाला आरोपी कुक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से फोन पर अश्लील बातें करने वाला आरोपी कुक गिरफ्तार
विज्ञापन

- आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया
- जीरकपुर स्थित कांफेक्शनरी की दुकान में काम करता है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पिछले करीब एक महीने से महिला को मोबाइल पर अश्लील बातें कर परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान पटियाला निवासी दीपक उर्फ दीपू के तौर पर हुई है, जो जीरकपुर स्थित एक कांफेक्शनरी शॉप में काम करता है।
विज्ञापन

पंचकूला निवासी एक महिला को पिछले करीब एक माह से आरोपी बार-बार फोन कर परेशान कर रहा था। फोन पर कई बार अश्लील बातें भी करता था, जिसका जवाब न देने पर कई तरह की धमकियां भी देता रहता था। आखिरकार तंग आकर महिला ने सेक्टर-19 पुलिस चौकी में शिकायत दी। बाद में इस मामले की जांच महिला थाने को सौंप दी गई। जांच के दौरान आरोपी ने जांच अधिकारी से भी ऐसी बातें की, जिससे उस पर लगे आरोप भी साफ हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को जमा करवा दी गई थी। महिला थाने की एसएचओ राजेश कुमारी ने बताया कि आरोपी एक कुक है जो पिछले कुछ दिनों से महिला को फोन कर परेशान कर रहा था। आरोपी ने पूछताछ में कबूल कर लिया है कि उसने ही महिला को फोन किया था। आरोपी ने महिला को कई बार उसकी बच्ची का नाम लेकर भी धमकियां दी, जिसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि पिछले एक महीने से वह डर की वजह से अपनी बच्ची को स्कूल नहीं भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें