फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल....भद्दे कॉमेंट्स और छेड़छाड़ करने वालों पर क्यों नहीं होती कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकल....भद्दे कॉमेंट्स और छेड़छाड़ करने वालों पर क्यों नहीं होती कार्रवाई
विज्ञापन

सेक्टर-14 स्थित कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने की कार्रवाई की मांग
- छात्राएं बोली, राजीव कालोनी में नशे का धड़ल्ले से चल रहा है धंधा
- पुलिस ने तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
अंकल..........राजीव कॉलोनी में आते-जाते हुए लड़के कमेंट्स और छेड़छाड़ की कोशिश करते हैं, अगर मना करें तो धमकियां भी देते हैं। शिकायत देने के बाद भी पुलिस की ओर से अब तक उन पर कार्रवाई नहीं हुई। नशे का कारोबार धड़ल्ले से कॉलोनी में चल रहा है, इस पर भी शिकंजा कसने वाला कोई नहीं। आखिरकार, लड़कियां खुद को कैसे सुरक्षित समझें। सेक्टर-14 के कॉलेज में छात्राओं को जब पुलिस अधिकारी जागरूक कर रहे थे, इसी दौरान छात्राओं ने उनके सामने कुछ ऐसे ही अपराधों का जिक्र करते हुए सभी को हैरान कर दिया। एक अन्य छात्रा ने भी सेक्टर-12ए में भी आवारा लड़कों पर कार्रवाई करने की मांग की।
दोनों छात्राओं की परेशानियों को सुनकर पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संबंधित क्षेत्र में सख्ती करने के निर्देश देते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा। सेक्टर-14 के एसएचओ सतीश कुमार ने कॉलेज स्टाफ से कहा कि थाना, एसएचओ के मोबाइल नंबर सहित सभी नंबरों के बारे में छात्राओं को जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए एक बोर्ड या बैनर लगाएं ताकि किसी भी वक्त जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन दुर्गा के दौरान छात्राओं को जागरूक कर रही पुलिस अधिकारी और कर्मियों ने छात्राओं को बताया कि बस, ऑटो या रास्ते में चलते हुए अगर कोई भी गलत हरकत या छेड़छाड़ करे तो इसकी पुलिस को तत्काल जानकारी दें। इस मौके पर सेक्टर-14 के एसएचओ सतीश कुमार और एएसआई पवनदीप ने कहा कि अगर कोई भी युवक या व्यक्ति किसी तरह की गलत हरकत करता है तो पुलिस को जानकारी देने का खुद में भी साहस जुटाएं। ऐसी हरकतें करने वालों की खिलाफत करने से न तो डरें और न ही उन्हें छोड़े। उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियां खुद को आत्मरक्षा के लायक बनाएं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी का डर उनके मन में न रहे। खासकर 1091 नंबर का इस्तेमाल करने की सलाह देते हुए छात्राओं को यह समझाया गया कि गलतियां करने वालों को सबक सिखाना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें