फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओल्ड पंचकला से गायब हुई दो वर्षीय बच्ची बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड पंचकला से गायब हुई दो वर्षीय बच्ची बरामद
विज्ञापन

- पुलिस ने बदायूं से आरोपी को किया गिरफ्तार
- आरोपी को मंगलवार को अदालत में किया जाएगा पेश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पुराना पंचकूला के खड़क मंगोली निवासी दो वर्षीय बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर, बच्ची को बरामद कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
किडनैप बच्ची को पुलिस ने बदायूं से बरामद कर लिया है। बच्ची को यहां से ले जाने वाले आरोपी को भी सीआईए ने हिरासत में ले लिया है, जिसे मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया जाएगा। शनिवार को बच्ची के अगवा होने की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर पांच थाने में मामले की जांच सीआईए को सौंप दी थी।
विज्ञापन

शनिवार को पुराना पंचकूला से बच्ची के अपहरण के पीछे उसके किसी परिचित का हाथ बताया जा रहा था। इसी आधार पर पुलिस सुधीर के खिलाफ मामला दर्ज कर, छानबीन में जुट गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी की बच्ची के परिवार के सदस्यों से पहले से ही जान पहचान थी। वह बच्ची को घुमाने के बहाने अपने साथ लेकर फरार हो गया। लेकिन परिजनों ने जब बच्ची की तलाश शुरू की तो उसका सुराग नहीं मिलने पर इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। शनिवार को ही सुधीर दोबारा खड़क मंगौली लौटा था और उसी दिन उसने दो वर्षीय मासूम का अपहरण कर, उसे लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पूछताछ के लिए लिया जाएगा रिमांड पर:
आरोपी सुधीर को सीआईए ने बदायूं से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शटरिंग का काम करता है और बच्ची के परिवार का जानकार था। आरोपी से होने वाली पूछताछ में यह खुलासा होगा कि आखिरकार किडनैपिंग का मकसद क्या था और उसने बच्ची का अपहरण क्यों किया। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर सूरज चावला ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें