पूछताछ में होंगे कुछ और खुलासे
अमार उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हिंसा की साजिश, तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पंचकूला की अदालत में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी बलराज को सिरसा से प्रॉडक्शन रिमांड पर लाया गया, जबकि रतिया से गिरफ्तार भीमसेन को भी अदालत में पेश किया गया। दोनों आरोपी हिंसा के मामले से जुड़े थे और घटना के दिन 25 अगस्त को भी पंचकूला में ही थे।
हिंसा की साजिश मामले में गिरफ्तार आरोपियों का सुराग मिलने के बाद से पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों डेरा के नजदीकियों में से थे और हिंसा से पहले 17 अगस्त को सिरसा में हुई मीटिंग में भी शामिल हुए थे। आरोपियों से पूछताछ में हिंसा मामले से जुड़े अन्य आरोपियों सहित कुछ और राज खुल सकते हैं।