फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा के सभी 155 मामले में चालान पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ..........
विज्ञापन


पंचकूला हिंसा मामला.............

हिंसा के सभी 155 मामले में चालान पेश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हिंसा मामले में दर्ज सभी 155 मामलों में पुलिस ने चालान पेश कर दिए है। दर्ज मामलों में एक हजार से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, जिनमें महिलाएं भी थी। इसमें पुलिस ने हिंसा भड़काने, साजिश, आगजनी और दंगा मामले में एफआईआर दर्ज की गई थीं। इस मामले में आदित्य इंसां सहित कुछ अन्य आरोपियों को छोड़कर अधिकतर की गिरफ़्तारी भी हो चुकी है।
पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा में 36 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दर्जनों लोग घायल भी हुए थे। हिंसा में आम लोगों और सरकारी संपत्ति को भी करोड़ों का नुकसान हुआ था, जिसकी अब तक भरपाई नहीं हो सकी और मुआवजे के लिए भी लोगों को इंतजार है। हिंसा मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा सहित देश के अलग अलग प्रदेशों में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि अब तक हिंसा की साजिश का मास्टरमाइंड आदित्य इंसां पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं, डीसीपी मनवीर सिंह ने बताया कि हिंसा मामले में दर्ज सभी एफआईआर के चालान पेश कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सुरेंद्र धीमान इंसां की जमानत याचिका खारिज
सुरेंद्र धीमान इंसां के वकील एसके रोहिल्ला ने बताया कि अदालत में जमानत की अर्जी लगाई गई थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक केस का हवाला देते हुए कहा कि सुरेंद्र धीमान इंसां को 30 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इसके अनुसार, मंगलवार को 91वां दिन है। उन्होंने बताया कि अदालत में सुरेंद्र धीमान इंसां की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें