फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य, पवन, गोबी राम के ठिकानों के बारे में पुलिस को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आल सेंटर
विज्ञापन

------------


सुखदीप ने खोला हनीप्रीत के मोबाइल का राज
दंगे का मुख्य आरोपी के महिंदर इंशा बीकानेर में छुपा
दीपक शाही
पंचकूला। हनीप्रीत के साथ जीरकपुर पटियाला रोड से गिरफ्तार सुखदीप कौर ने हनीप्रीत के इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन के राज उगले हैं। सुखदीप कौर की निशानदेही पर तरनतारन के पास एक गांव से हनीप्रीत के मोबाइल फोन की पुलिस बरामदगी कर सकती है। बता दें कि मोबाइल फोन और 17 सिम कार्ड सहित तीन इंटरनेशनल सिम कार्ड से गुरमीत और हनीप्रीत से जुड़े कई राज खुल सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक पंचकूला में 25 अगस्त को हुए दंगे के मोस्ट वांटेड महिंदर इंसा को बीकानेर के पास एक ढ़ाणी में सुखदीप कौर ने छुपा रखा है। पुलिस यहां से महिंदर इंसा को जल्द गिरफ्तार कर सकती है। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत दिल्ली और हनुमानगढ़ में कई दिनों तक रुकी थी। यहां से कई अहम सबूत पुलिस के हाथ लग सकते हैं। पुलिस की कोशिश है कि हनीप्रीत जिन जगहों पर जहां छुपी थी, उनकी लोकेशन के बारे में बताए। ताकि वहां छापेमारी कर हनीप्रीत के सहयोगियों तक पहुंचकर पुलिस अहम सुबूत जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस सवालों के जवाब पर हनीप्रीत की चुप्पी नहीं तुड़वा पाई पुलिस
3 अक्तूबर को हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद से ही आईजी ममता सिंह, पंचकूला के पुलिस कमिश्नर एएस चावला, डीसीपी मनबीर सिंह और दूसरे पुलिस अधिकारियों उससे लगातार पूछताछ कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे अहम सवाल हैं, जिन्हें पुलिस जानना चाहती, लेकिन हनीप्रीत का इन सवालों का एक ही जवाब है।

पंद्रह सवाल हनीप्रीत का तीन दिन से एक जवाब
पुलिस: इन 38 दिनों में आपने कहां-कहां पनाह ली और किन लोगों से मदद ली ?
हनीप्रीत: पहले ये बताया यह मैं नहीं बताऊंगी मेरी स्थिति ठीक नहीं थी। अब चुप है।
पुलिस:डेरा प्रमुख की ओर से बनाई गई फिल्मों में लगे पैसों का स्रोत क्या है?
हनीप्रीत मैं एक्टिंग से जुड़ी रही हूं। मुुझे स्रोत के बारे में जानकारी नहीं है।
पुलिस: डेरे में इतनी प्रॉपर्टी कहां से आई?
हनीप्रीत: मुझे नहीं पता है। अब बताया इस संबंध में कोई जानकारी नहीं।
पुलिस: डेरे की गुफा का क्या राज है ?
हनीप्रीत: पहले कोई राज नहीं। अब जवाब देती है, सब बातें बेबुनियाद हैं ।
पुलिस-कनाडा और दुबई में डेरा की कितनी संपत्ति है ?
हनीप्रीत- मुझे नहीं पता। दूसरी बार चुप्पी साध ली।
पुलिस:कुर्बानी गैंग का सच क्या है?
हनीप्रीत- पहले जवाब दिया ऐसा कोई गैंग नहीं। दूसरी बार बताया कितनी बार बता चुकी हूं, कोई गैंग नहीं है।
पुलिस: फरारी के दौरान सबसे ज्यादा दिन आप कहां रही?
हनीप्रीत: पहले बताया याद नहीं है। अब कुछ जगहों के नाम लिए।
पुलिस: विदेश में किन किन लोगों से बात की?
हनीप्रीत:किसी से नहीं।
पुलिस: क्या आपने इंटरनेशनल सिम का प्रयोग किया है, उसकी क्या सच्चाई है?
हनीप्रीत: कोई जवाब नहीं।
पुलिस: आपका पुराना मोबाइल फोन कहां है?
हनीप्रीत:कहीं गिर गया था। वैसे डिप्रेशन में हूं, मोबाइल और फोन याद है।
पुलिस:पेशी के दौरान गाड़ियों में हथियार और अन्य सामान के बारे में क्या जानकारी थी?
हनीप्रीत:कोई जवाब नहीं।
पुलिस:डेरा प्रमुख के काफिले में कितने राजनेता और एनआरआई आए थे?
हनीप्रीत:ऐसी कोई जानकारी नहीं।
पुलिस:पंचकूला हिंसा में अहम रोल किसने निभाया था?
हनीप्रीत:ऐसा कुछ नहीं है।
पुलिस: डेरे के प्रवक्ता आदित्य इंसा से आखिरी बार कब बात हुई?
हनीप्रीत-मुझे याद नहीं।
पुलिस: डेरे की एक गाड़ी जलाने का क्या राज है?
हनीप्रीत: नहीं पता। ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें