फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतर सवालों के जवाब हनीप्रीत ने टाल दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतर सवालों के जवाब हनीप्रीत ने टाल दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद उससे पुलिस ने कई अहम सवाल किए। जवाब में हनीप्रीत ने कुछ सवालों के जवाब में चुप्पी साध ली तो कुछ में रोकर जवाब दिया। हां, बार बार वह खुद को निर्दोष बताती रही। माना जा रहा है कि 38 दिनों तक पुलिस को चमका देने वाली हनीप्रीत से अगले छह दिनों के दौरान होने वाली पूछताछ के बाद मामले में कुछ और गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन

अधिकतर सवालों के जवाब हनीप्रीत ने न में दिए। जब उससे पूछा कि 25 अगस्त को पंचकूला में दंगे और आगजनी के लिए साजिश में उसके अलावा और कितने लोग शामिल थे। इस पर उसने कहा कि वह तो पिताजी के साथ चली गई, उसे नहीं पता दंगों के लिए कितना पैसा मुहैया कराया गया, यह पैसा किसके जरिये, कहां-कहां पर बंटवाया गया-पता नहीं। 25 अगस्त को वह कहां रुकीं, 38 दिनों तक उसे किसने और कहां पर संरक्षण दिया, इसके जवाब में कहा वह निर्दोष है। डेरा प्रमुख के काफिले में एनआरआई कौन कौन थे, इसके जवाब में हनीप्रीत ने जानकारी न होने की बात कही। वहीं काफिले में आए वाहनों में आगजनी के लिए सामान किसने और कहां मुहैया कराया तो इसके जवाब में भी वह बचती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें