फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख के साथ थीं हनीप्रीत, विपासना भी 25 को थीं पंचकूला में

विज्ञापन
विज्ञापन
25 अगस्त को पंचकूला में थी विपश्यना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त को पंचकूला में हुए दंगे के दौरान विपश्यना अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंची थी। राम रहीम को जब दोषी करार दिया गया उस वक्त उसकी राजदार हनीप्रीत हैलीकॉप्टर में सुनारिया जेल तक गई। जबकि विपश्यना उस वक्त कोर्ट के बाहर थी। हनीप्रीत के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कस रहा है, जबकि विपश्यना से भी सिरसा में पूछताछ की गई है। दंगे के बाद हनीप्रीत का फरार होना बता रहा है कि इस साजिश में उसकी भूमिका अहम थी और उसी बिनाह पर पुलिस की नजरें अब हनीप्रीत पर टिकी है।
25 को पंचकूला में हुए दंगे के दौरान हनीप्रीत जहां वीडियो में दिख रही है। हिंसा भड़काने के मामले में हनीप्रीत, आदित्य इंसा और पवन इंसा ऐसे तीन प्रमुख नाम हैं, जो पुलिस की गिरफ्त से अब भी बाहर हैं। हालांकि इनके करीबियों की गिरफ्तारी के बाद जल्द से जल्द फरार आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी, इसके कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर एएस चावला से जब विपश्यना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को वह भी पंचकूला में थी। लेकिन अपने परिवार के साथ और थोड़ी दूर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों से मिलेंगे अहम सुराग
डीजीपी ने कहा कि हिंसा के मामले में विजय इंसा, प्रदीप गोयल इंसा और प्रकाश उर्फ विक्की से पूछताछ के दौरान आदित्य, हनीप्रीत के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं। गौरतलब है कि दंगा भड़काने के बाद से फरार मुख्य आरोपी आदित्य इंसा की तलाश में भी पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें