फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफिले में चल रहे आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किए सात असलाहे

विज्ञापन
विज्ञापन
17 आरोपियों को आज अदालत में किया जाएगा पेश
विज्ञापन

डेरा प्रमुख के काफिले में चल रहे आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किए सात असलहे
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त को डेरा प्रमुख के काफिले में असलहे और पेट्रोल के साथ पकड़े गए आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों से सात असलहे बरामद किए हैं। इसी काफिले में पेट्रोल की केन भी बरामद की गई, जिसका हिंसक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाना था। डेरा प्रमुख के काफिले में चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एमडीसी थाने में मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए 17 आरोपियों को रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, रिवॉल्वर और गन सहित कुल सात हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस छानबीन कर रही है कि हथियारों के लाइसेंस किनके नाम थे या अवैध थे। अब तक की पूछताछ में यह बात सामने आया है कि पंचकूला में दंगा भड़काने में इन आरोपियों का हाथ था और इसी के मकसद से यह पंचकूला में दाखिल हुए। डेरा प्रमुख की पेशी से पहले इकट्ठा हुए समर्थकों को भी पेट्रोल और हथियार मुहैया कराया गया था। जिससे जुड़े तमाम पहलुओं की पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें