फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की शिकायत किडनैपिंग के प्रयास का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की शिकायत किडनैपिंग के प्रयास का मामला दर्ज
विज्ञापन

2016 में भी आरोपियों ने किया था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
मद्रासी कॉलोनी निवासी नंदी की शिकायत पर चार-युवकों के खिलाफ किडनैपिंग के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। शिकायत में नंदी ने आरोप लगाया है कि 29 जुलाई को सुबह एसेंट कार में सवार युवकों ने उसके अपहरण का प्रयास किया, लेकिन उसने खुद को बचा लिया। हालांकि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नंदी ने बताया है कि सुबह करीब साढ़े दस बजे वह पुराने पंचकूला से लौट रहा था। इसी दौरान एसेंट में सवार कुछ युवक कार से बाहर आए और उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। एसेंट में सवार शेखर, मुकेश ने नंदी को पकड़कर गाड़ी में बिठा लिया। खुद के अपहरण किए जाने के खतरे को भांपते हुए नंदी वहां से किसी तरह भागकर मोगीनंद में जा छुपा। घटना के वक्त कार में शेखर, विपुल, आनंद सहित एक और लड़का था। नंदी ने आरोप लगाया कि इनमें से एक युवक के पास देसी कट्टा भी था, जिसे दिखाकर युवकों ने किडनैपिंग की कोशिश की। इससे पहले भी नंदी पर 2016 में शेखर और विपुल ने जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें