फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में छात्र ने उठाया खौफनाक कदम: नहर में कूदकर दी जान, पिता ने कहा- शिक्षक की डांट से आहत था बेटा

Tue, 22 Feb 2022 06:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बरनाला जिले में एक नाबालिग छात्र ने खौफनाक कदम उठा लिया। 15 साल के छात्र ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता का आरोप है कि वह अपने शिक्षक की डांट से आहत था।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला के गांव कालेके निवासी 15 वर्षीय छात्र ने नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। 18 फरवरी से छात्र घर से गायब था। परिजनों को 19 फरवरी की शाम उसकी बाइक हरीगढ़ नहर की पटरी के पास से बरामद हुई थी। 22 फरवरी को छात्र हरजिंदर सिंह की लाश गांव मंडेरा के पास मिली। पीड़ित पिता ने बेटे की मौत के लिए स्कूल के एक शिक्षक को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उनके बेटे को बहुत बेइज्जत किया था। जिससे उसका बेटा आहत था। वह काफी परेशान चल रहा था। जगतार सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा हरजिंदर सिंह, माता गुजरी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल धनौला में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। 

17 फरवरी को एक शिक्षक ने उसे डांटा। जिसके बाद वह वापस घर आ गया था। डांट फटकार से शर्मिंदगी महसूस करते हुए 18 फरवरी को दोपहर बाद घर से बाइक लेकर चला गया और शाम तक घर नहीं लौटा। उन्होंने उसकी काफी तलाश की। उसके दोस्तों से उसके बारे में पूछा। 19 फरवरी की शाम को उन्हें उसकी बाइक हरीगढ़ नहर की पटरी के पास मिली। मंगलवार को हरजिंदर सिंह का शव गांव मंडेरा के पास से बरामद हुआ। पिता ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उसके बेटे को काफी बेइज्जत किया। जिससे आहत होकर उसने खुदकुशी की है। जिसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


आर्थिक तंगी के कारण बजुर्ग व्यक्ति ने की खुदकुशी 
बरनाला के गांव कुरड के रहने वाले एक मजदूर परिवार के बुजुर्ग ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना ठुल्लीवाल के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि मजदूर परिवार से सबंधित जगरूप सिंह की उम्र करीब 75 वर्ष है। दोपहर के समय दिमागी परेशानी के चलते उन्होंने अपने बाहर वाले घर में जाकर फंदा लगा खुदकुशी कर ली। उस समय घर में कोई नही था। मृतक के बेटे सुखविंदर सिंह के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें