फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गावड़ गांव में फिर हुई चोरी की वारदात, आंगन में सोता रहा परिवार, चोरों ने 15 तोला सोना किया साफ

Thu, 16 Jun 2022 12:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हरियाणा)

सार

दो सप्ताह पहले भी गावड़ गांव में चोरों ने चार घरों में चोरी की वारदात की थी। उस समय करीब 20 तोले सोना के जेवरात और छह लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के गावड़ गांव में एक बार फिर चोरी की वारदात हुई। इस बार चोरों ने सुमित सांगवान के घर को निशाना बनाया। चोर बेड के अंदर रखे 15 तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। जब परिवार घर के आंगन में सो रहा था तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी करने का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस अभी तक गांव में हुई चोरी की पहली वारदात को ही नहीं सुलझा सकी है। गावड़ निवासी सुमित सांगवान ने बताया कि बुधवार रात को वह पारिवारिक सदस्यों के साथ घर के आंगन में सो रहा था। 

कूलर की आवाज में कोई आहट सुनाई नहीं दी। सुबह उठे तो देखा कि कमरे के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा और बेड खुला था। उन्होंने बताया कि चोर बेड के अंदर बिस्तर में रखे 15 तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। बता दें कि दो सप्ताह पहले भी गावड़ गांव में चोरों ने चार घरों में चोरी की वारदात की थी। उस समय करीब 20 तोले सोना के जेवरात और छह लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें